Posts

Showing posts from August, 2018

बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया

Image
बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया शिक्षित युवा वर्ग की बैठक में टीम का गठन किया गया जल्द ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रवाना होंगे कार्यकर्ता बदायूं। शिक्षित युवा वर्ग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया है। तय किया गया कि खाने और रोजमर्रा की चीजों के पैकेट बनाकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में बांटे जाएंगे। डाॅक्टरों की देखरेख में दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।    घंटाघर स्थित कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक अरशद रसूल ने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद करना हमारा फर्ज है। इसलिए हमें पहले अपने जिले में सहसवान के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आना चाहिए। नितिन गुप्ता ने कहा कि आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, मसाले, चीनी-पत्ती, दवाई के साथ पन्नी आदि की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। महासचिव शीराज अल्वी ने कहा कि संगठन पूरी पारदर्शिता और स्वच्छ भावना से काम कर रहा है। इसलिए किसी से भी नकद रुपये नहीं लिये जाएंगे। मदद करने के इच्छुक लोग सोमवार शाम तक सामान दे सकते हैं।    जिलाध्यक्ष सरफराज अब्बासी और सालिम रियाज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। युवाओं की यह टीम सं