Posts

Showing posts with the label Technology

लुटेरी साबित हो सकती है मीठी आवाज़

Image
लुटेरी साबित हो सकती है मीठी आवाज़ Share for Care... कल शाम एक लड़की का फोन आया था। बोली-सर, मैं जॉब के लिए एप्लाई कर रही थी। गलती से आपका नम्बर डाल दिया है। क्योकि मेरे और आपके मोबाइल नंबर में मामूली सा फर्क है। आपके पास थोड़ी देर में एक ओटीपी आएगा... प्लीज बता दीजिए सर, मेरी जिन्दगी का सवाल है। बात बिल्कुल जेनुइन लग रही थी, मैनें इनबॉक्स चेक किया, दो मैसेज आये थे। एक पर ओटीपी था, दूसरा एक मोबाइल से आया मैसेज। लिखा था, डियर सर, आपके पास जो ओटीपी आया है, प्लीज इस नंबर पर भेज दीजिये। thanks a lot in advance… मैसेज देख ही रहा था कि फोन दोबारा आया। वही सुमधुर आवाज। बस नंबर दूसरा था। सर, आपने देखा होगा अब तक ओटीपी आ गया होगा या तो बता दो या फारवर्ड कर दो उस नंबर पर, सर प्लीज... मैंने कहा कि बता दूंगा, पर आप पहले एक काम करो... हां सर बोलिए... जो नंबर आपने डाला है, वह मेरे नम्बर से मिलता-जुलता है, तभी आपसे यह गलती हुई है न ? हां सर... उसके लहजे में उतावलापन साफ महसूस हो रहा था। मैंने कहा- ओके, आप उसी नम्बर से मुझे कॉल करो, ताकि मैं वेरीफाई कर सकूं की आप सही हो। वो क्या है न सर,...

जरूरी है तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल

Image
जरूरी है तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें तकनीकी सोच के बिना काम हो सके। इस लिहाज से तकनीक का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि तकनीक के इस्तेमाल का नजरिया सकारात्मक होना चाहिए। एक वक्त था जब सोशल मीडिया स्वच्छ विचारों के आदान-प्रदान और दिलों को जोड़ने के काम आता था। इसके उलट आज हालात यह हैं कि यह माध्यम अब एक-दूसरे पर छींटाकशी और बुराइयां फैलाने का प्लेटफार्म साबित हो रहा है। सोशल साइटों पर लोग सांप्रदायिकता को भ्ीा बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अक्सर ऐसे मामलों में आपसी तनाव और कानूनी कार्रवाइयां भी सामने आती रहती हैं। आमतौर पर युवा नेट और मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ मौज-मस्ती के लिए ही कर रहे हैं। यह दायरा सिर्फ निठल्ला चिंतन तक सीमित होकर रह गया है।     ऐसे यूजर्स की संख्या पांच से 10 फीसद ही होगी जो नेट के जरिए अपने जरूरी कामों को अंजाम देते हों। मिसाल के तौर पर ई लेन-देन, अपना या परिवार वालों का मोबाइल रिचार्ज, घर का डिश रीचार्ज, बिजली बिल का भुगतान, बच्चों की फीस, गैस, गृह कर, वाटर बिल भुगतान, रेल-बस टिकट, किफा...